Wednesday, August 24, 2011

क्या अन्ना के लिए, सड़क पर हो तुम

हाथ पर हाथ धरे,
बस बैठे थे हम..

यही सोच रहे थे
भ्रष्टाचार रहित भारत
कैसा होगा
भ्रष्टाचार रहित भारत
क्या कभी होगा?

अन्ना ने है वह राग छेड़ दिया ,
अन्ना ने है छुई वह, दुखती रग..

न जाने कब से घायल थी ,
न जाने कितना दर्द था उसमें ..

उमड़ पड़ा जो सारा भारत
क्या एक अन्ना का ही स्वप्न है,
बस इसमें ?

मैं भी अन्ना,
तू भी अन्ना,
बस क्या अन्ना के लिए
आज सड़क पर हो तुम ?

आँखें खोलो,
सच को देखो ..

तुम नहीं हो साथ खड़े
अन्ना के !

हाथ पर हाथ धरे,
बस बैठे थे हम..

यह अन्ना है
जो जान दे रहा है
स्वप्न तुम्हारे
पूरे करने को .

तुम तो कब से सोच रहे थे,
यही तुम सोच रहे थे,
भ्रष्टाचार रहित भारत
कैसा होगा
भ्रष्टाचार रहित भारत
क्या कभी होगा?

अन्ना ही है ,
जो बोल रहा है,
स्वप्न भी कभी
हकीकत हो सकते हैं .

तुम नहीं खड़े, अन्ना के लिए
यह अन्ना है ..
जो तुम्हारे लिए खड़ा है .
यह अन्ना है ..
जो जान दे रहा है
स्वप्न तुम्हारा
पूरा करने को



1 comment:

  1. very nice and inspiring.want to read more lines in this...PART II..

    ReplyDelete